Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 जुलाई। मथुरा रोड पर बॉबी पराठे वाले की दुकान के आगे आज एक अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और करीब 50 वर्षीय व्यक्ति को तत्काल जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है तथा पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शिनाख्त के लिए हाथरस सहित आसपास के थानों को सूचना भेजी गई है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page