Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 जुलाई। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने आज को उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती-2026 की चयन प्रक्रिया के अगले चरण अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DV&PST) को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परीक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में 13 जुलाई से प्रारंभ होकर 6 अगस्त 2026 तक अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण की प्रक्रिया संचालित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शारीरिक मानक परीक्षण के लिए गठित टीम, अभिलेख सत्यापन हेतु भर्ती बोर्ड से आई टीम तथा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने परीक्षण केंद्र पर पहुंचे अभ्यर्थियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। एसपी ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बनाए गए काउंटरों एवं टेबलों का निरीक्षण किया तथा शारीरिक मानक परीक्षण में प्रयुक्त उपकरणों को पूरी तरह दुरुस्त रखने और अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page