हाथरस 13 जुलाई। महाप्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा के उपलक्ष्य में निस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा अपनी मासिक सेवा गतिविधियों के अंतर्गत आगरा रोड स्थित वृद्धाश्रम में श्री हरिनाम संकीर्तन का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन किया गया। प्रत्येक माह आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में इस बार भी वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। संकीर्तन के दौरान पूरा परिसर भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के वातावरण से सराबोर रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद हाथरस की अध्यक्षा श्रीमती श्वेता चौधरी रहीं, जबकि भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से आत्मीयता के साथ मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उनके साथ समय व्यतीत किया। उन्होंने बुजुर्गों के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना करते हुए कहा कि बुजुर्गों का सम्मान करना, उनके साथ समय बिताना और उन्हें अपनापन देना सबसे बड़ी मानव सेवा है। उन्होंने निस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा समाजहित में किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी संस्थाएं समाज में सेवा, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को मजबूत करती हैं। संकीर्तन के दौरान “जगन्नाथ चक्का नयन” सहित अनेक मधुर भजनों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भजनों की मधुर धुनों पर वृद्धाश्रम के बुजुर्ग झूम उठे और कई बुजुर्गों ने नृत्य कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। सामूहिक हरिनाम संकीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय और आनंदमय हो गया। संस्थान के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया कि निस्वार्थ सेवा संस्थान प्रत्येक माह वृद्धाश्रम में श्री हरिनाम संकीर्तन का आयोजन करता है, जिससे वहां निवास कर रहे बुजुर्गों को आध्यात्मिक आनंद, मानसिक शांति एवं पारिवारिक स्नेह का अनुभव हो सके। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल सामाजिक सेवा करना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन में सम्मान, खुशियां और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना भी है। उन्होंने कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित यह विशेष संकीर्तन सभी के लिए प्रेरणादायक एवं अविस्मरणीय रहा। कार्यक्रम के समापन पर सभी बुजुर्गों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती श्वेता चौधरी एवं विवेक गुप्ता का संस्था की ओर से पटका पहनाकर सम्मान किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने निस्वार्थ सेवा संस्थान के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव नीरज गोयल, कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी सीए प्रतीक अग्रवाल, सोशल मीडिया प्रभारी सारांश टालीवाल, सह सचिव तरुण राघव, निष्कर्ष गर्ग, ध्रुव कोठीवाल, सतेंद्र मोहन, स्वदेश वार्ष्णेय, अवधेश कुमार बंटी, दीपांशु वार्ष्णेय, लोकेश सिंघल, विशाल सोनी, सौरभ शर्मा, आलोक अग्रवाल, यश वार्ष्णेय, सुनील कुमार, अतीश अग्रवाल, शिवम सोनी सहित संस्थान के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मुरसान में बढ़ते अपराधों से लोगों में
July 13, 2026
दहेज उत्पीड़न और फिनाइल पिलाकर हत्या के
July 13, 2026
80 लाख खर्च कर हुई शादी, विवाहिता
July 13, 2026
थाने के सामने से दिनदहाड़े बुलेट चोरी,
July 13, 2026
मथुरा रोड पर अज्ञात व्यक्ति का शव
July 13, 2026
बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से युवक घायल
July 13, 2026
नाबालिग किशोरी के अपहरण के प्रयास व
July 13, 2026
Weather
Hathras
2:05 am,
Jul 14, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






