Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 जुलाई । उत्तर प्रदेश सरकार ने आज बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 181 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इससे पहले भी तबादला सूची जारी की गई थी। इस तरह महज 12 घंटे के भीतर प्रदेश में कुल 363 पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। शासन के आदेश के तहत कई तहसीलों के उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) को नई तैनाती दी गई है, जबकि कई अधिकारियों को विकास प्राधिकरणों, नगर निगमों और अन्य विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

हाथरस जनपद में भी तबादलों का व्यापक असर देखने को मिला है। सासनी के उप जिलाधिकारी नीरज शर्मा को सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम मथुरा बनाया गया है। ओएसडी कलेक्ट्रेट लवगीत कौर को ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है। वहीं सादाबाद के उप जिलाधिकारी मनीष चौधरी का तबादला अमरोहा कर दिया गया है और ओएसडी कलेक्ट्रेट प्रज्ञा यादव को बिजनौर भेजा गया है। दूसरी ओर शामली की उप जिलाधिकारी अर्चना शर्मा, बाराबंकी के डिप्टी कलेक्टर मोहम्मद शम्स तबरेज खान, मथुरा की उप जिलाधिकारी ऋतु सिरोही तथा भदोही के डिप्टी कलेक्टर शिव प्रकाश यादव की तैनाती हाथरस में की गई है। शासन द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह व्यापक फेरबदल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page