Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यावरण सुरक्षा संस्थान द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भावतोष मिश्र के नेतृत्व में शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अभियान के अंतर्गत नगर पालिका मार्केट स्थित एकता मेडिकल स्टोर के सामने, जिला अस्पताल के सामने तथा क्षेत्राधिकारी यातायात कार्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेवी एवं व्यापारी नेता संदीप दीपक तथा समीर विशेष रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी चाहिए, तभी स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण का निर्माण संभव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page