
हाथरस 12 जुलाई। भारत विकास परिषद के 63वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत रविवार को सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल, हाथरस में भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जामुन, सहजन, नीम सहित फलदार एवं औषधीय गुणों से युक्त विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक दिनेश सेकसरिया एवं प्रधानाचार्या बबीता सेठ को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में जीएसटी के नव प्रोन्नत संयुक्त आयुक्त आर.के. सिंह, भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा के संरक्षक डॉ. बी.पी. सिंह, अध्यक्ष जय शर्मा, सचिव ऋषि कुमार वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष रिचा खंडेलवाल, संपर्क गतिविधि संयोजक सुरेश अग्रवाल, प्रवीण खंडेलवाल, दीपक भारद्वाज, वर्षा वार्ष्णेय, बाल प्रकाश वार्ष्णेय, डिंपल वार्ष्णेय, प्रदीप वार्ष्णेय, संगीता वार्ष्णेय, वरिष्ठ पत्रकार उमाशंकर जैन, अधिवक्ता भोला शंकर कर, श्याम बिहारी अग्रवाल, हिमांशु गुप्ता, योगेश वार्ष्णेय, चंदन वार्ष्णेय एवं अनिल वार्ष्णेय सहित परिषद के अनेक सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया गया।











