अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं मै. काके टेंट एंड डेकोरेटर्स के संचालक स्वर्गीय श्री राकेश सक्सैना जी (काके जी टेंट वाले) का आकस्मिक निधन 10 जुलाई 2026, दिन शुक्रवार को हो गया। उनके निधन से परिवार, शुभचिंतकों एवं व्यापारिक जगत में शोक की लहर है। स्वर्गीय श्री राकेश सक्सैना जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा एवं उठावनी का आयोजन 13 जुलाई, दिन सोमवार को सायं 4 बजे से 5 बजे तक पुष्पांजलि गेस्ट हाउस, मुरसान गेट, बौहरे वाली देवी मंदिर के सामने, हाथरस में किया जा रहा है । हमारा हाथरस श्री राकेश सक्सैना जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है व ईश्वर से प्रार्थना करता है कि वह उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।
शोकाकुल:
योगेश सक्सैना, लोकेश सक्सैना एवं कुनाल सक्सैना (पुत्र)
अर्चना सक्सैना (पत्नी)
फर्म: मै. काके टेंट एंड डेकोरेटर्स, हाथरस











