हाथरस 12 जुलाई। श्री 108 शिवदत्त जी महाराज एवं मुनि श्री 108 पदमदत्त जी महाराज के भव्य मंगल प्रवेश के उपरांत हलवाई खाना स्थित श्री पारसनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़े मंदिर में आयोजित धर्मसभा में श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक प्रवचनों का लाभ प्राप्त हुआ। अपने प्रवचन में मुनि श्री शिवदत्त जी महाराज ने कहा कि संसार में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जो पूर्ण रूप से सुखी हो। कोई शारीरिक कष्ट से, कोई मानसिक तनाव से तो कोई आर्थिक चिंताओं से दुखी है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति अपनी परेशानियों के समाधान की तलाश में मंदिर जाता है, पूजा-अर्चना करता है और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेता है, किंतु वास्तविक शांति आत्मचिंतन और धर्म के मार्ग पर चलने से प्राप्त होती है। मुनि श्री ने कहा कि जीवन की अनेक समस्याओं का समाधान जैन दर्शन में निहित है। उन्होंने श्रद्धालुओं को नियमित रूप से जिनवाणी का अध्ययन करने, संतों के सान्निध्य में रहने तथा संयमित एवं सात्विक जीवन अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि साधु-संत समाज को सद्मार्ग दिखाने वाले पथप्रदर्शक होते हैं और उनका जीवन अनुशासन, तप तथा त्याग का प्रतीक होता है। प्रवचन के दौरान उन्होंने संयमित आहार-विहार और तपस्या के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अनुशासित जीवनशैली व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से सदाचार, संयम और आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर श्री जैन नवयुवक सभा के अध्यक्ष उमाशंकर जैन, धन्य कुमार जैन सोगानी, राकेश जैन, बाल पंडित विशाल जैन वेद, अमित जैन, संजीव जैन ‘भूरा’, जितेंद्र जैन (रेडीमेड), अतुल जैन वसुंधरा, विजय जैन लोहिया, संजीव जैन लुहाड़िया, राजकुमार जैन लोहिया, गिरीश जैन, मनीष जैन, अरुण जैन लोहिया, रतन जैन, पदमचंद जैन, राजू जैन, विजय जैन भूच, आशीष जैन, राहुल जैन, हरविंद जैन, यतीश जैन, हिमांशु जैन, पवन जैन, अनिल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
उठावनी : स्व. राकेश सक्सैना (काके टेंट वाले)
July 12, 2026
Related Posts
Recent Posts
उठावनी : स्व. राकेश सक्सैना (काके टेंट
July 12, 2026
जैन मुनि ने संयमित आहार-विहार और तपस्या
July 12, 2026
समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान में दर्जनों
July 12, 2026
सिकन्दराराऊ : डेयरी गोदाम में बिजली का
July 12, 2026
हाथरस में पुलिस कर्मियों ने शुरू किया
July 12, 2026
5 घंटे में सकुशल मिला लापता 12
July 12, 2026
Weather
Hathras
8:29 pm,
Jul 12, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











