Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 12 जुलाई। सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने आज जनपद के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के जन-अभियान में सहभागिता की। विधायक ने पुलिस लाइन हाथरस, महान मिल्क सलेमपुर, कैटल फील्ड एटा रोड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ तथा एसएमसी मुगलगढ़ी, सिकंदराराऊ में पौधे लगाकर अभियान को गति प्रदान की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया। विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेशभर में 35 करोड़ पौधे लगाने का ऐतिहासिक लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को प्रकृति संरक्षण के इस अभियान से जुड़कर हरित, स्वच्छ, समृद्ध एवं विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। इस अवसर पर सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, प्रवेश परमार, लोकेश प्रधान, नितिन पुंढीर, शिवप्रताप सिसोदिया, सुरेश चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page