Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अभियान के तहत श्री रामबाग इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक नरेश वर्मा ने शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों को पौधों के संरक्षण, नियमित देखभाल तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण भी प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख एवं सामाजिक कार्यकर्ता आशीष सेंगर ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की शोभा नहीं, बल्कि मानव जीवन का आधार हैं। यदि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण, पर्याप्त जल और स्वस्थ जीवन देना है तो अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के साथ-साथ उनका संरक्षण करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि एक पौधा लगाना पुण्य का कार्य है, लेकिन उसे वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना उससे भी बड़ा दायित्व है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का प्रण लिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा (मार्केट वाले), कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश बागड़ी, प्रधानाचार्य शिवकुमार शर्मा, योगेश बागड़ी, दीपेश तिवारी, राजेश सिंह, रामनाथ, राघव सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page