Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 जुलाई। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने जनपद में विशेष अभियान चलाते हुए ओवरलोड स्कूली वैन, अवैध रूप से संचालित बस सहित कुल छह वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान अधिकारियों ने स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की। जांच में एक स्कूली वैन निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को ले जाती मिली, जबकि एक बस आवश्यक परमिट एवं नियमों का उल्लंघन करते हुए संचालित पाई गई। नियमों के उल्लंघन पर संबंधित वाहनों के विरुद्ध चालान और अन्य वैधानिक कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने वाहन संचालकों को यातायात नियमों का पालन करने और स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता न करने की सख्त हिदायत दी। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page