सादाबाद 10 जुलाई। मुरसान रोड पर शेरपुर के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दो युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, एक मोटर साइकिल पर चाचपुर थाना चंदपा निवासी बॉबी पुत्र रामवीर सिंह, बमनई थाना मुरसान निवासी पंकज पुत्र बनवारी लाल और कोमल पुत्र राजेंद्र सिंह सादाबाद की ओर आ रहे थे। दूसरी मोटरसाइकिल पर सादाबाद से अपने गांव धनौली जा रहे विवेक कुमार पुत्र श्यामवीर सिंह थे। गांव शेरपुर के पास दोनों बाइकों की जबरदस्त टक्कर हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि चारों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के दौरान विवेक कुमार और कोमल के पैरों में गंभीर चोटें पाई गईं, जिनमें फ्रैक्चर की आशंका है। बॉबी और पंकज को भी चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल विवेक और कोमल को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर (आगरा) रेफर किया गया है, जबकि अन्य दो घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही चारों घायलों के परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
बीजेपी प्रदेश मंत्री यतेन्द्र शर्मा और डीएम
July 10, 2026
ठाकुर बिहारी जी महाराज मंदिर के प्रशासक
July 10, 2026
दवा लेने गए युवक से मारपीट का
July 10, 2026
महिला ने पति व ससुराल पक्ष पर
July 10, 2026
हाथरस में दो पक्षों के बीच पथराव
July 10, 2026
ओवरलोड स्कूली वैन, अवैध बस सहित छह
July 10, 2026
हाथरस से सामने आई अव्यवस्थाओं की अमानवीय
July 10, 2026
Weather
Hathras
12:44 am,
Jul 11, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























