Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 10 जुलाई। हाथरस रोड पर शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी सवार शिक्षिका को टक्कर मार दी। इस हादसे में शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल शिक्षिका को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। पूनम पत्नी ईशेंद्र, निवासी रुशा हॉस्पिटल के पास, अलीगढ़, हाल ही में सादाबाद क्षेत्र के ग्राम ऊंचागांव स्थित परिषदीय विद्यालय में शिक्षिका के पद पर तैनात हुई हैं। शुक्रवार सुबह वह अपनी स्कूटी से अलीगढ़ से विद्यालय जा रही थीं। इसी दौरान, हाथरस रोड पर खंड विकास कार्यालय के सामने पीछे से आए एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि शिक्षिका सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके सिर, हाथ और पैरों में चोटें आईं। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिक्षिका को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। पुलिस ने शिक्षिका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और फरार बाइक चालक की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page