Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 10 जुलाई। सहपऊ क्षेत्र के महरारा गांव में देर रात लगभग 12:30 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई और लोग तेज धमाके की आवाज सुनकर अपने घरों से बाहर निकल आए। मकान मालिक विनोद कुमार ने बताया कि बिजली गिरने के समय इतनी तेज आवाज हुई कि कुछ देर के लिए उनके कान सुन्न पड़ गए। अचानक हुए धमाके से परिवार के सभी सदस्य प्रभावित हुए। सौभाग्य से इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान को काफी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने बताया कि आकाशीय बिजली की गड़गड़ाहट इतनी तेज थी कि पूरे मोहल्ले के लोग पूरी रात जागते रहे। इस अचानक हुए धमाके से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में भी भय का माहौल बना रहा। घटना के बाद पूरे गांव में भी लोग देर रात तक एक-दूसरे का हालचाल पूछते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page