Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 09 जुलाई । थाना क्षेत्र के गांव नगला बाबू में विद्युत विभाग के अवर अभियंता के साथ कथित मारपीट, गाली-गलौज और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुरसान विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता प्रवेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 जून को उन्होंने नगला बाबू निवासी हरस्वरूप के परिसर से एक नया तीन-फेज विद्युत मीटर हटाया था। उनके अनुसार, नए विद्युत कनेक्शन के लिए जिस परिसर का विभागीय सर्वे कराया गया था, मीटर वहां न लगाकर लगभग 300 मीटर दूर दूसरे परिसर में स्थापित कर दिया गया था, जबकि सर्वे के समय बताया गया स्थान एलटी लाइन से करीब 30 मीटर की दूरी पर था। अवर अभियंता के अनुसार, अनियमितता की जानकारी मिलने पर वह अपने सहकर्मी दिनेश कुमार, गौरव कुमार और बिन्टू कुमार के साथ मीटर हटाने पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान हरस्वरूप और उनके पुत्र सिद्धार्थ ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए उनके साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और मारपीट की। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि दोनों ने दोबारा गांव आने पर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो पोस्ट कर उनकी छवि धूमिल करने का भी प्रयास किया गया। पुलिस ने अवर अभियंता की तहरीर के आधार पर पिता-पुत्र के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page