Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 09 जुलाई । क्षेत्र के गांव गुतहरा में स्थित स्वास्थ्य केंद्र की पिछली दीवार आज रात तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से ढह गई। इसके साथ ही पंचायत भवन की एक तरफ की बाउंड्री भी गिर गई। ग्रामीणों ने बताया कि यह घटना रात करीब 11-12 बजे के बीच हुई। दीवार और बाउंड्री गिरने से तेज आवाज आई। ग्रामीणों के अनुसार, पास के दो मकानों में भी दरारें आ गई हैं। गुतहरा प्रधान गिर्राज सिंह ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से सीएचसी केंद्र की पिछली दीवार और पंचायत भवन की बाउंड्री गिरी है। उन्होंने उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दे दी है। यह सीएचसी केंद्र मात्र दो साल पहले ही निर्मित हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page