Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 09 जुलाई । सहपऊ क्षेत्र के कुकुरगवां गांव निवासी 36 वर्षीय रामनिवास सिसोदिया की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह बीते आज जलेसर रोड पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इससे परिवार में मातम छा गया है। रामनिवास सिसोदिया बीते गुरुवार दोपहर अपने 12 वर्षीय बेटे कुनाल के साथ स्कूटी पर सादाबाद से किताबें लेने जा रहे थे। जलेसर रोड पर मढ़ाका गांव के पास एक बाइक सवार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पिता-पुत्र दोनों घायल होकर गिर पड़े।घायलों को पहले सीएचसी सादाबाद ले जाया गया। रामनिवास की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया था। बुधवार शाम आगरा में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page