Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 जुलाई । पुलिस की प्रभावी पैरवी और ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत एक आपराधिक मामले में तीन आरोपियों को न्यायालय से सजा दिलाने में सफलता मिली है। थाना कोतवाली नगर पर वर्ष 2023 में दर्ज मु0अ0सं0-145/2023 के तहत धारा 147, 149 एवं 506 भादवि में गौरव चौहान, राहुल चौहान पुत्रगण संजीव चौहान तथा योगेन्द्र सिंह पुत्र थान सिंह निवासी चित्रागढ़ी, थाना चंदपा के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले की विवेचना गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। शासन के निर्देशों एवं पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में इस प्रकरण को प्राथमिकता पर लेते हुए मॉनीटरिंग सेल एवं अभियोजन शाखा द्वारा न्यायालय में प्रभावी पैरवी की गई। प्रभावी साक्ष्य एवं पैरवी के आधार पर 09 जुलाई को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजीएम), हाथरस की अदालत ने तीनों अभियुक्तों गौरव चौहान, राहुल चौहान एवं योगेन्द्र सिंह को न्यायालय उठने तक के कारावास तथा 500-500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page