Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 जुलाई । डीआरबी इंटर कॉलेज स्थित युवा नगर कमेटी के कैंप कार्यालय पर नगर अध्यक्ष पं. कृष्णा पहलवान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बृजबहादुर भारद्वाज का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का फूल-मालाएं पहनाकर सम्मान किया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर अतिथियों ने संगठन की मजबूती, युवाओं की सक्रिय भागीदारी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। नगर अध्यक्ष पं. कृष्णा पहलवान ने स्वागत संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होकर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। कार्यक्रम में पं. कृष्णा पहलवान, पंडित सचिन शर्मा, गौरांग वार्ष्णेय, प्रशांत वार्ष्णेय, शिवम बंसल, गुलशन उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page