Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बृजबहादुर भारद्वाज के हाथरस आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। संसदीय क्षेत्र हाथरस की सिकंदराराऊ विधानसभा के विधायक वीरेन्द्र राणा के पैतृक गांव बिसाना स्थित आवास पर दोनों नेताओं का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई। इसके बाद गौशाला रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी और प्रदेश उपाध्यक्ष बृजबहादुर भारद्वाज का भव्य अभिनंदन किया। कार्यक्रम में दोनों नेताओं का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि दोनों नेताओं के कुशल नेतृत्व, संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली से भारतीय जनता पार्टी का संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की विचारधारा जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचेगी। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और आगामी समय में और अधिक मजबूती के साथ कार्य करेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल, सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

डीआरबी इंटर कॉलेज के पास भी भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी एवं ब्रज बहादुर भारद्वाज का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया, जिसमें दीपक शर्मा, नवजोत शर्मा, कुमुद गुप्ता, मोहक गुप्ता, संजीव राठी के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर अतिथियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती, युवाओं की सक्रिय भागीदारी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

 

 

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !
हसायन : पन्द्रह जुलाई तक ठेका देशी शराब की दुकान नही हटवाई गई तो बाइस जुलाई से ग्रामीण करेगे आंदोलन, क्षेत्र पंचायत सदस्य ने की मुख्यमंत्री से मांग
हसायन : विद्युत उपकेन्द्र पर पांच एम.वी.ए.परावर्तक ट्रांसफार्मर की जगह पर रखा गया दस एम.वी.ए का परावर्तक ट्रांसफार्मर, विद्युत उपकेन्द्र पर कार्य के चलते उन्नीस घंटे आपूर्ति हुई ठप्प
हसायन : मासूम बच्चे को दी एक्सपायरी डेट की ड्रॉप, चिकित्सक व फार्मासिस्ट के द्वारा शिकायत किए जाने पर की अभद्रता, मासूम बच्चे के चाचा सहित किसान संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता बैठे धरना प्रदर्शन, एसीएमओ को सौपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page