
हाथरस 07 जुलाई । पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने आज पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में फरियादियों ने अपनी विभिन्न शिकायतें एवं समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत कीं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रकरण का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा प्रत्येक फरियादी को न्याय दिलाने के लिए पुलिस पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।























