सिकन्दराराऊ (हसायन) 06 जुलाई। कोतवाली पुलिस ने सलेमपुर के एक युवक को पुलिस के नाम पर अवैध बसूली किए जाने केप्रकरण में गिरफ्तार किया है।कोतवाली पुलिस के द्वारा सोशल मीडिया एकाउंट वाटस अप पर जारी किए गए प्रैस विज्ञप्ति में अवगत कराते हुए बताया कि कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार चिकारा और उनकी टीम ने दिनांक पांच जुलाई दिन रविवार को वादिया किरन देवी पत्नी अशोक कुमार के द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से थाना हसायन पर सूचना दी कि उसके पति अशोक कुमार पर थाना हसायन में मुकदमा लिखा हुआ है।विजयपाल सिंह उर्फ कालू जाटव पुत्र सुरेद्र सिंह निवासी सलेमपुर थाना हाथरस जंक्शन वादिया किरन देवी के घर आकर डरा धमकाकर वादिया किरन देवी व उसके पति अशोक कुमार को मुकदमे से बचा लने के लिए पुलिस के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की।वादिया किरन देवी व उसके पति अशोक कुमार के द्वारा पिच्चहत्तर हजार रुपए विजयपाल उर्फ कालू जाटव को दे दिए।कुछ दिनों के बाद वादिया किरन देवी को पता चला कि विजयपाल उर्फ कालू जाटव लोगों से ऐसे ही पुलिस के नाम पर अवैध वसूली करता है।जिसके सम्बन्ध में वादिया किरन देवी की प्राप्त तहरीर के आधार पर हसायन कोतवाली पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के पर्यवेक्षण में थाना हसायन कोतवाली पुलिस के द्वारा दिनांक छह जुलाई को महिला किरन देवी से अवैध वसूली करने वाले अभियोग से संबन्धित एक अभियुक्त विजयपाल उर्फ कालू पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी सलेमपुर थाना हाथरस जक्शन हाथरस को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना हसायन पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त विजयपाल उर्फ कालू पुत्र सुरेन्द्र सिंह शातिर किस्म का अपराधी है।अभियुक्त के विरूद्ध जनपद हाथरस मे विभिन्न थानों पर जबरन वसूली,आत्महत्या के लिए उकसाना,मारपीट,गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देना व अन्य धाराओ में बारह अभियोग पंजीकृत है।पुलिस ने विजयपाल उर्फ कालू जाटव का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ले जाए जाने के बाद सिकन्द्राराऊ न्यायालय के लिए भेज दिया।जहां पर न्यायालय में विजयपाल कालू जाटव को पेश किया गया।जहां से महिला किरन देवी से पुलिस के नाम पर की जाने वाली अवैध बसूली के प्रकरण में जेल भेज दिया गया है।