Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 06 जुलाई। कोतवाली क्षेत्र की जरेरा पुलिस चौकी क्षेत्र के पुरदिलनगर मार्ग स्थित गांव गोपालपुर नगला उदैया में परिवार के सदस्यों के दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर जमकर लाठी डंडा चल जाने से एक पक्ष के आठ महिला पुरूष बालक बालिका घायल हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भिजवाया है।जहां से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर जिला चिकित्सालय बांगला के लिए भेज दिया।श्यामवीर सिंह पुत्र रामलखन सिंह निवासी गोपालपुर नगला उदैया शारीरिक रूप चलने फिरने में असमर्थ दिखाई देते है।वह उपचार कराए जाने के लिए ब्हील चेयर के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार कराए जाने के लिए पुलिस के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पहुंचे।उन्होने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के दौरान जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि परिवार के ही दूसरे पक्ष के सदस्यों से पुरानी रंजिश चल रही है।इसी प्रकरण को लेकर न्यायालय में मुकद्दमा भी चल रहा है।रविवार की देर शाम लगभग आठ बजे के करीब दूसरे पक्ष के नामजद के द्वारा न्यायालय में चल रहे विवाद के परकरण को लेकर फैसला कराए जाने को लेकर मदिरा पान शराब पीकर घर पर पहुंचकर गाली-गलौज देने लगा।जब उन्होने व उनके परिवार के अन्य सदस्य माता पिता पुत्र पुत्री ने विरोध किया तो नामजद ने लाठी डंडा से मारपीट कर सबसे पहले कोतवाली (थाने)आकर बैठ गया। श्यामवीर ने बताया कि उपरोक्त नामजद के जेल जाने की बारे आने से पहले ही नामजद यह कहते हुए धमकी देने लगा कि जेल जाऊंगा तो मारकर ही जाऊंगा।घटना में श्यामवीर सिंह की ओर से पिता रामलखन,माॅ श्रीमती,भाई जयवीर सिंह,गुड्डी देवी,भतीजा अंशुल कुमार,ज्योति,अंशिका भतीजी,ऊषा देवी घायल हो गए।घटना के प्रकरण को लेकर पुलिस छानबीन कर जांच पडताल करने में जुटी हुई है।इस संबंध में कोतवाली के कार्यवाहक थानाध्यक्ष बतौर उपनिरीक्षक एस.एस.आई आदेश पाल सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है।पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज मारपीट किए जाने के बारे में पीडित के द्वारा जानकारी मौखिक दी गई।घटना में घायल सभी महिला पुरूष बालक बालिका को उपचार के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page