सिकन्दराराऊ 06 जुलाई। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल जनपद हाथरस की जिला कार्ययोजना बैठक रेलवे रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्या मंदिर, सिकंदराराऊ में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ मंचासीन अधिकारियों द्वारा भारतमाता श्रीराम दरबार और भगवान श्रीकृष्ण के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।बैठक में जुलाई एवं अगस्त माह में आयोजित होने वाले वार्षिक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई तथा उनके सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से हरिगढ़ विभाग के विभाग मंत्री मुकेश जी, हरिगढ़ एवं मथुरा विभाग के विभाग संगठन मंत्री उमाकांत जी, जिला संगठन मंत्री देवराज जी, जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना एवं जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल मंचासीन रहे। बैठक का संचालन सह जिला मंत्री पवन वार्ष्णेय ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 5 जुलाई से 13 जुलाई तक सेवा सप्ताह पूरे जिले में मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत चयनित सेवा बस्तियों में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही “एक व्यक्ति–एक वृक्ष” के संकल्प के साथ व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके अतिरिक्त 9 अगस्त से 16 अगस्त तक अखंड भारत संकल्प दिवस एवं “रन फॉर वंदे मातरम्” कार्यक्रमों के अंतर्गत जिले के प्रत्येक प्रखंड में मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। साथ ही अखंड भारत संकल्प विषय पर गोष्ठियों का आयोजन कर राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। बताया गया कि 22 अगस्त को ब्रज प्रांत की टोली के जम्मू पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है। सभी कार्यकर्ताओं से पोर्टल पर शीघ्र पंजीकरण कराने का आग्रह किया गया, क्योंकि इस वर्ष यात्रा की प्रवेशिका केंद्र द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण के आधार पर ही जारी की जाएगी। साथ ही अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं उनके परिवारजनों को यात्रा में सहभागी बनाने का आह्वान किया गया। साथ ही पुरदिल नगर में विश्व हिन्दू परिषद के खण्ड अध्यक्ष के लिये श्री मनोज उपाध्याय की घोषणा की गई। बैठक के समापन की घोषणा जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सक्सैना के आशीर्वचन और सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के आगामी सभी कार्यक्रमों को सेवा, समर्पण एवं संगठनात्मक अनुशासन के साथ सफल बनाने का संकल्प के साथ की गई। बैठक में जिला कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी और जनपद हाथरस के समस्त प्रखंडों की कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
संगठन को मजबूती और कार्यकर्ताओं में नई
August 23, 2026
जमीन विवाद में मां-बेटी पर लाठी-डंडों और
August 23, 2026
अलीगढ़-एटा हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक
August 23, 2026
सड़क हादसे में PWD कर्मचारी की मौत,
August 23, 2026
संविदा बिजलीकर्मी से मारपीट और गाली-गलौज, जान
August 23, 2026
सासनी में कांवड़ियों की सेवा के लिए
August 23, 2026
14 सितंबर को निकलेगी श्री वेद भगवान
August 23, 2026
Weather
Hathras
4:21 am,
Aug 24, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













