Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 जुलाई। बागला कॉलेज रोड स्थित अन्न क्षेत्र गांधी पार्क, हाथरस कार्यालय में परमार्थ सेवा समिति (रजिस्टर्ड) की ओर से संस्था के अध्यक्ष पंडित शीलेंद्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में संस्था के कोषाध्यक्ष श्री रमेश चंद्र गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमती मंजू गुप्ता के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में उपस्थित सभी लोगों ने परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें। वक्ताओं ने कहा कि यह दुःख केवल श्री रमेश चंद्र गुप्ता के परिवार का ही नहीं, बल्कि परमार्थ सेवा समिति के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों के परिवार का भी है। संस्था इस कठिन समय में श्री रमेश चंद्र गुप्ता एवं उनके परिजनों के साथ हर सुख-दुःख में पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ खड़ी है। शोकसभा में मुख्य रूप से मदनमोहन गौड़, संजीव अंधीवाल, मुरारी लाल पचौरी, पंडित शीलेंद्र कुमार शर्मा, विकास चंद अग्रवाल (विक्की), राजीव कौशिक, मनोज कुमार अग्रवाल, रामजी लाल कुशवाह, बालकिशन, रामलाल यादव सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page