Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 जुलाई। मुरसान गेट स्थित आर्य समाज पर आज  को “जिसका कोई नहीं, उसके चेहरे पर मुस्कान लाएंगे हम” संकल्प के साथ विधुर, विधवा, वरिष्ठ नागरिक एवं असहाय लोगों के मनोबल को बढ़ाने और उनके जीवन में खुशियां लाने के उद्देश्य से एक भव्य एवं दिव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य दिनेश अग्निहोत्री पुरोहित द्वारा वैदिक हवन-यज्ञ एवं प्रवचन के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता आशु कवि बौहरे अनिल शर्मा (तंबाकू वाले) ने की, जबकि मुख्य अतिथि नन्नूमल गुप्ता (सुपारी वाले) रहे। कार्यक्रम का संचालन राजीव आर्य ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज के विधुर, विधवा, वरिष्ठ नागरिक एवं अकेले जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के साथ कुछ पल प्रेम, अपनत्व और सम्मान के साथ बिताना ही सच्ची मानव सेवा है। उनके जीवन में मुस्कान लाने का प्रयास प्रत्येक व्यक्ति का सामाजिक दायित्व है। भारतीय संस्कृति, वैदिक ज्ञान और सेवा भावना के माध्यम से चिंता मुक्त एवं सम्मानजनक जीवन की प्रेरणा देते हुए सभी से जरूरतमंद लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में दिनेश अग्निहोत्री पुरोहित, नन्नूमल गुप्ता, राजीव आर्य, दिनेश आर्य, अनिल वैष्णेय (तैल वाले), सुरेश अग्रवाल (व्यापार मंडल), तुलाराम सुमन, संजीव सिंघल, बॉबी लाला, शिवशंकर गुलाटी (गौ सेवक), आकाश वर्मा, डॉ. गोपाल वैष्णेय (सर्राफ), हरिओम वर्मा (बैंक वाले), सत्येंद्र सिंह, विजय कुमारी आर्या, पदम कुमार वर्मा, गोविंद पचौरी, सुनील वैष्णेय, संजय सिंह, भवतेन्द्र सिंह, नितिन माहेश्वरी, सखी सीमा अग्रवाल, मंजू आर्य, मनोज आर्य, रण सिंह सिसोदिया, राजेश सिसोदिया, सरिता कौशिक, अनिल अग्रवाल (सेवा भारती), वेद प्रकाश सिंह, शैलेंद्र शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के अंत में सुरेश अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए समाज सेवा और मानव कल्याण के ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page