सासनी 04 जुलाई । भारतीय किसान यूनियन (हरपाल गुट) के कार्यकर्ताओं ने आज को सासनी तहसील परिसर में प्रदर्शन कर किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर सरकार के नाम उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नीरज शर्मा को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। भाकियू (हरपाल गुट) ने घोषणा की कि मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में 15 जुलाई को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन तथा 21 जुलाई को दिल्ली में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन में किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए। संगठन ने खतौनियों में दर्ज 99 प्रतिशत त्रुटियों को ठीक कराने, वर्तमान खाद वितरण व्यवस्था में बदलाव कर किसानों के हित में नई व्यवस्था लागू करने की मांग की। इसके अलावा आलू किसानों को 500 रुपये प्रति कुंतल की दर से राहत राशि देने तथा 1,000 रुपये प्रति कुंतल की दर से सरकारी खरीद सुनिश्चित करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। संगठन ने पिछले लगभग 20 वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर पड़ी सड़कों का शीघ्र निर्माण कराने की मांग करते हुए कहा कि खराब सड़कें किसानों और ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई हैं। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी के नाम संबोधित यह ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन (हरपाल गुट) सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ अपना आंदोलन तेज करेगा। संगठन ने एडवोकेट चौधरी हरपाल सिंह की जेल से रिहाई की मांग भी उठाई। ज्ञापन सौंपने के दौरान उमाशंकर वांगर (जिलाध्यक्ष, हाथरस), प्रदीप उपाध्याय सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
उठावनी : श्रीमती मंजू गुप्ता (गोकुल प्रिंटिंग प्रेस)
July 4, 2026
Related Posts
Recent Posts
जान से मारने की धमकी के मामले
July 4, 2026
एमजी पॉलिटेक्निक से श्री राधा बिहारी पब्लिक
July 4, 2026
उठावनी : श्रीमती मंजू गुप्ता (गोकुल प्रिंटिंग
July 4, 2026
सासनी : तहसील में भाकियू हरपाल गुट
July 4, 2026
मुरसान के संविलियन विद्यालय में चोरी, ताले
July 4, 2026
यूपी बैंक एम्प्लॉइज़ यूनियन, हाथरस इकाई की
July 4, 2026
Weather
Hathras
1:00 am,
Jul 5, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























