सिकंदराराऊ 04 जुलाई । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निबंधन विभाग के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं, कातिबों, स्टाम्प विक्रेताओं एवं टाइपिस्टों का संयुक्त आंदोलन शनिवार को 25वें दिन भी जारी रहा। उप-पंजीयक कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन के साथ बार रूम में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आंदोलन की आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता दि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डी.के. चौहान ‘शोला’ एडवोकेट ने की, जबकि संचालन ठाकुर रणवीर सिंह एडवोकेट ने किया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे, जिसके बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक वर्ष 2024 में लागू किए गए संबंधित कानून को सरकार वापस नहीं लेती, तब तक प्रत्येक शनिवार को उप-पंजीयक कार्यालय में कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि फिलहाल लगातार चल रही अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल और धरना-प्रदर्शन को स्थगित किया जाता है, लेकिन आंदोलन की निरंतरता बनाए रखने के लिए प्रत्येक शनिवार को अधिवक्ता, कातिब, स्टाम्प विक्रेता एवं टाइपिस्ट कार्य से विरत रहेंगे। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि सरकार ने जनहित में वर्ष 2024 के आदेश को वापस नहीं लिया, तो पूरे उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता और संबंधित संगठन संयुक्त रूप से निर्णायक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बैठक में आंदोलन के दौरान सहयोग देने वाले सिविल बार एसोसिएशन, पत्रकार बंधुओं, कातिब संघ, स्टाम्प विक्रेता संघ एवं टाइपिस्ट संघ के प्रति आभार व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सभी संगठनों के सहयोग से आंदोलन को व्यापक जनसमर्थन मिला है। बैठक में सचिव राजेश बघेल, युवराज सिंह चौहान, गौरी शंकर गुप्ता, इंद्रपाल सिंह यदुवंशी, महेंद्र सिंह यादव, जय प्रकाश गुप्ता, अशोक कुमार शर्मा, मुरारी लाल शर्मा, हुकम सिंह बघेल, ब्रजेश यादव, जितेंद्र कुमार, सूरजपाल बघेल, रमेश चंद्र शर्मा, अवनेश शर्मा, बीरेश पुंडीर, भरत सिंह कुशवाह, श्रीकृष्ण, योगेंद्र पुंडीर, मुनीश शर्मा, विजय उपाध्याय, प्रियांशु दरगढ़, रूपेंद्र बघेल, कोमल सिंह, आनंद कुमार, देवेंद्र कुमार संत, बाबूराम कातिब, धनीराम कातिब, नवनीत जैन, महेंद्र पाल सागर, विपिन कुमार, देवेंद्र दीक्षित ‘शूल’, गिरीश यादव, रंजीत पौरुष, राजेश यादव, राहुल वर्मा, राजकुमार (कातिब), दिनेश माहौर, केदार सिंह (कातिब), प्रकाश भानु सिंह, रोहित चौहान, नवनीत चौहान, देवेंद्र बघेल, प्रमोद बघेल, अमर सिंह (स्टाम्प विक्रेता), सत्यप्रकाश गोला, संजीव यादव (कातिब) सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं संबंधित संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
उठावनी : श्रीमती मंजू गुप्ता (गोकुल प्रिंटिंग प्रेस)
July 4, 2026
Related Posts
Recent Posts
जान से मारने की धमकी के मामले
July 4, 2026
एमजी पॉलिटेक्निक से श्री राधा बिहारी पब्लिक
July 4, 2026
उठावनी : श्रीमती मंजू गुप्ता (गोकुल प्रिंटिंग
July 4, 2026
सासनी : तहसील में भाकियू हरपाल गुट
July 4, 2026
मुरसान के संविलियन विद्यालय में चोरी, ताले
July 4, 2026
यूपी बैंक एम्प्लॉइज़ यूनियन, हाथरस इकाई की
July 4, 2026
Weather
Hathras
10:48 pm,
Jul 4, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























