Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 04  जुलाई। प्रगतिपुरम विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत कल रविवार को लाइन अनुरक्षण, मरम्मत एवं पोल लगाने का कार्य कराया जाएगा। इस कार्य के चलते बगला चिकित्सालय, तहसील परिसर, नवल नगर, इंडस्ट्रियल एरिया, साकेत कॉलोनी, अलीगढ रोड, दयानतपुर, लेवार कॉलोनी, तम्मना गढ़ी, इंद्रा नगर, चमन विहार, वसुंधरा पुरम, विष्णुपुरी आदि क्षेत्र में कल करीब पांच घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशाषी अभियंता ने ‘हमारा हाथरस’ को जानकारी देते हुए बताया कि 33/11 केवी प्रगतिपुरम पर रविवार प्रातः 09 बजे से दोपहर 01 बजे तक लाइन अनुरक्षण, मरम्मत एवं पोल लगाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।बिजली विभाग ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि संभावित असुविधा को देखते हुए पानी भरने सहित अन्य आवश्यक कार्य समय से पहले ही पूरा कर लें। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की भी अपेक्षा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page