हाथरस, 03 जुलाई। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद की सभी तहसीलों में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस की तिथि में परिवर्तन किया गया है। अब 04 जुलाई (शनिवार) के स्थान पर 06 जुलाई 2026 (सोमवार) को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने बताया कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा 02, 03 एवं 04 जुलाई, 2026 को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी-2026) आयोजित की जा रही है। परीक्षा के सुचारु एवं व्यवस्थित संचालन को देखते हुए शासन स्तर पर यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाला सम्पूर्ण समाधान दिवस, जो इस माह 04 जुलाई को प्रस्तावित था, अब 06 जुलाई (सोमवार) को जनपद की सभी तहसीलों में पूर्व निर्धारित समयानुसार आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों को शासन के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने तथा निर्धारित तिथि पर सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित होकर जनसमस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
रोटरी क्लब हाथरस हैरिटेज के नए सत्र
July 3, 2026
डॉक्टर्स डे पर इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस
July 3, 2026
सिकन्दराराऊ : निबंधन विभाग के निजीकरण के
July 3, 2026
डीएम अतुल वत्स ने नमामि गंगे परियोजना
July 3, 2026
Weather
Hathras
8:43 pm,
Jul 3, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























