
हाथरस 02 जुलाई । शहर के आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्रों पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के संयोजक एवं सांसद प्रतिनिधि ठाकुर राजेश कुमार सिंह ‘गुड्डू भैया’ के संयोजन में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री अंकुर शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री अंकुर शर्मा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, उनके राष्ट्रवादी विचारों और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के बलिदान के कारण आज कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में विकास को नई गति मिली है और आज वहां का युवा विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है। उन्होंने जम्मू से श्रीनगर तक रेलवे संपर्क, सुरक्षा व्यवस्था और विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।

प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान की बदौलत आज कश्मीर का लाल चौक तिरंगे की रोशनी से जगमगाता है। उन्होंने कहा कि आज पूरा कश्मीर राष्ट्र की मुख्यधारा के साथ आगे बढ़ रहा है और राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत हुई है।जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को सांसद अनूप प्रधान, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, सदर विधायक अंजुला माहौर तथा सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का “राष्ट्र प्रथम” का विचार, अखंड भारत का संकल्प और राष्ट्रसेवा का संदेश आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह ने की। संचालन जिला उपाध्यक्ष सुनील गौतम ने किया, जबकि अंत में कार्यक्रम संयोजक एवं सांसद प्रतिनिधि ठाकुर राजेश कुमार सिंह ‘गुड्डू भैया’ ने मुख्य अतिथियों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।सम्मेलन में कार्यक्रम में महेंद्र सिंह आचार्य, शरद माहेश्वरी, सत्यपाल मदनावत, डौली माहौर , नानक चंद पचौरी, बृजेश सिंह चौहान, मुकेश चौहान ,मथुरा प्रसाद गौतम, प्रभात पचौरी, अविनाश तिवारी, संध्या आर्य, दीप्ति वार्ष्णेय, मीरा माहेश्वरी प्रीति चौधरी, हरिशंकर राणा, विवेक गुप्ता, मुदित भारद्वाज, योगेश कुमार, स्मृति पाठक, प्रदीप शर्मा, आकाश सिंह, अंकुश गौड, सूरज शाह, संदीप शाह, अरुण चौधरी, लक्ष्मण प्रधान, मुकुल गुप्ता, सचिन दीक्षित, जितेंद्र राजपूत, गजेंद्र सिंह, सुनील कुमार, अनुराग अग्निहोत्री, सुनीता वर्मा, हाफिज शब्बीर अहमद, मोहित बघेल, भीकम सिंह चौहान, रजत चौधरी, नवनीत गौतम, नितिन गौतम, गौरव ठाकुर, अरविंद दिवाकर सुरेश अग्रवाल, दीपक मुद्गल, अभिषेक रंजन आर्य, प्रशांत शर्मा, गौरव ठाकुर, जितेंद्र प्रधान, अशोक गोला, रमन माहौर, ठा. सत्येंद्र सिंह, प्रदीप बंसल, विपुल सिंघानिया, श्रीमती अखिलेश गुप्ता, शालिनी पाठक, पूजा शर्मा, अशोक कुमार, हेम सिंह ठेंनुआ, सुरेश चौधरी ,डॉ. योगेंद्र सिंह गहलोत, सुशील प्रभाकर, नवनीत गौतम, विवेक रावत, बंटी प्रधान, अमित भौतिका सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।





















