सिकन्दराराऊ (हसायन) 02 जुलाई । कोतवाली क्षेत्र में करीब 35 वर्ष पुराने एक जघन्य मामले में वांछित आरोपी की तलाश के दौरान उसकी पुत्री को पूछताछ के लिए कोतवाली लाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि युवती को 24 घंटे से अधिक समय तक कोतवाली परिसर में रखा गया, जबकि पुलिस का कहना है कि उसे केवल पूछताछ के लिए बुलाया गया था और बाद में सकुशल घर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र की कैशोपुर चौकी के गांव बरवाना निवासी एक व्यक्ति लंबे समय से एक पुराने आपराधिक मामले में वांछित बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वांछित आरोपी के घर पर पुलिस पहुंची और उसकी पुत्री को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। आरोप है कि युवती को कोतवाली परिसर स्थित मिशन शक्ति केंद्र में 24 घंटे से अधिक समय तक रखा गया तथा इस दौरान उससे उसके पिता के संबंध में लगातार पूछताछ की गई। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि युवती के परिजन और गांव के कई लोग उसे छुड़ाने के लिए कोतवाली के चक्कर लगाते रहे। बताया जा रहा है कि बाद में आरोपी का कोई सुराग नहीं मिलने पर आज दोपहर युवती को ग्रामीणों और परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार चिकारा ने बताया कि पुराने मामले में वांछित आरोपी की तलाश के सिलसिले में उसकी पुत्री को केवल पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पूछताछ पूरी होने के बाद उसे सुरक्षित उसके गांव भेज दिया गया। उन्होंने अवैध हिरासत लगाए जाने के आरोपों की पुष्टि नहीं की।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हसायन : नामजदों ने की दुकानदारों के
August 18, 2026
हसायन : मोबाइल को लेकर विवाद दो
August 18, 2026
सिकन्दराराऊ : पीएनबी से 14 हजार रुपये
August 18, 2026
रोडवेज के संविदा केंद्र प्रभारी पर विभागीय
August 18, 2026
हाथरस में बालश्रम और भिक्षावृत्ति पर चला
August 18, 2026
अवैध शराब की तलाश में घरों पर
August 18, 2026
फुटकर शराब दुकानों का हुआ औचक निरीक्षण,
August 18, 2026
Weather
Hathras
9:46 pm,
Aug 18, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap












