Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 जुलाई। दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट और गला दबाकर हत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी गई तहरीर में काजल शर्मा, पुत्री मुनेश कुमार शर्मा, निवासी पुष्प विहार कॉलोनी, आगरा रोड, हाथरस ने बताया कि उनका विवाह 10 फरवरी 2026 को सासनी निवासी खगेश उपाध्याय पुत्र रामेश्वर दयाल उपाध्याय के साथ हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि विवाह में उसके पिता ने करीब 30 लाख रुपये खर्च किए थे। शिकायत के अनुसार, विवाह के बाद से ही पति, ससुर रामेश्वर दयाल, सास मीरा, ननद निधि तथा ताऊ ससुर दिनेश कम दहेज लाने का ताना देने लगे। आरोप है कि सभी ने फ्लैट खरीदने के लिए 50 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग की। मांग पूरी न होने पर उसके साथ लगातार शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया गया। पीड़िता का आरोप है कि 19 अप्रैल 2026 को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे कमरे में बंद कर लात-घूंसों से मारपीट की तथा धोती से गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर अन्य लोगों के पहुंचने पर उसकी जान बच सकी। इसके बाद उसे केवल पहने हुए कपड़ों में ही घर से निकाल दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page