सिकन्दराराऊ 05 जुलाई। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगरिया कपासिया में शनिवार शाम थ्रेसर मशीन से मूंग की फसल की सफाई के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मशीन का लोहे का कवर अचानक उखड़कर युवक के सिर से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव नगरिया कपासिया निवासी संदीप पाठक (40) पुत्र विनीत पाठक शनिवार शाम करीब 5:30 बजे खेत में थ्रेसर मशीन से मूंग की फसल की थ्रेसिंग और सफाई का कार्य कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मशीन चलने के दौरान उसका ऊपरी लोहे का कवर नट-बोल्ट ढीले होने के कारण अचानक तेज गति से उखड़ गया और सीधे संदीप के सिर से जा टकराया। हादसे में संदीप के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट लगी। घटनास्थल पर चारों ओर खून फैल गया। हादसे के तुरंत बाद खेत मालिक और ग्रामीण उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि संदीप पाठक कृषि मशीनें चलाने के साथ-साथ खेतों में मजदूरी भी करते थे। इसके अलावा वह सिकंदराराऊ स्थित उपाध्याय फोटो स्टूडियो के साथ शादी-विवाह समारोहों में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मृतक अपने पीछे वृद्ध माता-पिता, पत्नी, दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं। उनके पिता भी मजदूरी कर परिवार की आर्थिक मदद करते हैं। संदीप की असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विप्र समाज के लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। पूरे गांव में शोक का माहौल है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सिकन्दराराऊ में सांप के डसने से युवक
July 5, 2026
घर में गोवंश घुसाने और मारपीट का
July 5, 2026
पुलिस ने पुलिस रिमांड पर लाकर फायरिंग
July 5, 2026
हाथरस में शराब के ठेके को लेकर
July 5, 2026
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में नौकरी का
July 5, 2026
दर्दनाक हादसा : अधेड़ की ट्यूबवेल की
July 5, 2026
परमार्थ सेवा समिति ने कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र
July 5, 2026
Weather
Hathras
10:12 pm,
Jul 5, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap























