Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 01 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी की नगर कमेटी द्वारा नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शहर अध्यक्ष विवेक गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री का फूलमाला पहनाकर, पटका ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। कार्यक्रम में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसंपर्क अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में नगर महामंत्री हिमांशु मिश्रा नगर के मंत्री रामकुमार गॉड नगर के मंत्री विपिन बागड़ी, नगर उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष अशोक गोल, नगर मीडिया प्रभारी रमन मेहर, नगर मंत्री पूजा शर्मा, नगर उपाध्यक्ष प्रदीप बंसल, नगर मंत्री मिलन कुशवाहा, पिछड़ी मोर्चे के जिले के महामंत्री अनिल कुशवाहा, आदि सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page