हाथरस (मुरसान) 30 जून। थाना क्षेत्र के गांव नगला शीशम में गली बंद करने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति और उसके परिजन के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में गांव नगला शीशम निवासी नीरज शर्मा ने बताया कि 29 जून की शाम करीब पांच बजे गांव के राजकुमार, चेता, बिरला और राजकुमारी कथित रूप से गली बंद कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। पीड़ित का आरोप है कि चारों लोगों ने सरिया, लाठी-डंडों और ईंटों से हमला कर दिया, जिससे उन्हें और उनके परिजन कांति प्रसाद को गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट के बाद घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : गली बंद करने के विवाद
June 30, 2026
मुरसान : खड़े लोडर का दरवाजा खुलते
June 30, 2026
मुरसान : घर में घुसकर महिला और
June 30, 2026
सिकंदराराऊ : दहेज उत्पीड़न का आरोप, विवाहिता
June 30, 2026
बिना ब्याज के लोन का झांसा देकर
June 30, 2026
पति को फोन पर गाली-गलौज और जान
June 30, 2026
भंडारे में वीडियो बनाने को लेकर विवाद,
June 30, 2026
Weather
Hathras
1:11 am,
Jul 1, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















