Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 30 जून । सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव तरफरा निवासी एक महिला ने अपने पुराने परिचित पर उसके पति को मोबाइल फोन पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में गांव तरफरा निवासी कीर्ति, पत्नी योगेश कुमार, ने बताया कि उनकी शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी। उनका मायका गांव भंडारा गढ़ी, थाना बरहन, जनपद आगरा में है। उन्होंने बताया कि शादी से पहले से ही वह अपने गांव निवासी हेमंत को जानती थीं। आरोप है कि 27 जून की रात हेमंत ने अपने मोबाइल फोन से उनके पति योगेश कुमार के मोबाइल पर कॉल कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि संबंधित कॉल की रिकॉर्डिंग भी उनके पास सुरक्षित है। महिला ने 29 जून को सदर कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Next News :-भंडारे में वीडियो बनाने को लेकर विवाद, युवक से मारपीट; चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page