हाथरस 30 जून । थाना चंदपा क्षेत्र के गांव कपूरा में दूध लेने गए एक युवक के साथ कथित तौर पर लाठी-डंडों से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में गांव कपूरा निवासी गब्बर सिंह ने बताया कि 25 जून की शाम वह गांव में कन्हा की दुकान पर दूध लेने गए थे। इसी दौरान गांव के दीपू ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोप है कि दीपू, उसके भाई शिवम और पिता सुरेंद्र ने मिलकर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। आरोप है कि जाते समय तीनों ने जान से मारने की धमकी भी दी। गब्बर सिंह का कहना है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं। घटना के चार दिन बाद, 29 जून को पीड़ित ने थाना चंदपा में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Next News :-सड़क पर खड़ी कार का गेट खुलते ही स्कूटी टकराई, पिता-पुत्र घायल; गंभीर हालत में युवक
Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101











