Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 30 जून। कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, नगर निवासी एक महिला सोमवार शाम करीब 6 बजे पुरदिलनगर रोड स्थित अपने मक्का के खेत पर फसल देखने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान सराय उम्दा बेगम निवासी फैसल ने महिला को अकेला पाकर जबरन मक्का के खेत के अंदर खींच लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता के विरोध और शोर मचाने पर आरोपी कथित रूप से जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घटना के बाद महिला ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी फैसल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page