हाथरस 30 जून। अवैध हथियार रखने के एक मामले में न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुए जेल में बिताई गई अवधि एवं न्यायालय उठने तक की सजा सुनाई है। पुलिस के अनुसार थाना हसायन पर वर्ष 2014 में मु.अ.सं. 131/2014 के तहत धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में आल्हा पुत्र रामवीर सिंह यादव, निवासी मोहल्ला अहीरान, थाना हसायन के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले की विवेचना गुणवत्ता एवं तत्परता के साथ पूरी करते हुए पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आरोप पत्र माननीय न्यायालय में दाखिल किया। मॉनीटरिंग सेल एवं अभियोजन शाखा द्वारा न्यायालय में प्रभावी पैरवी और सशक्त साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप 30 जून 2026 को न्यायालय ने आरोपी आल्हा को दोषी ठहराते हुए जेल में बिताई गई अवधि एवं न्यायालय उठने तक की सजा सुनाई। मामलों में दोषियों को सजा दिलाने के लिए ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी विवेचना और सुदृढ़ पैरवी की कार्रवाई लगातार जारी है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
छह सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई
June 30, 2026
Related Posts
Recent Posts
छह सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई
June 30, 2026
सादाबाद : ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में
June 30, 2026
सादाबाद : भागवत कथा में गोवर्धन लीला
June 30, 2026
सादाबाद : बिसावर में मिठाई की दुकान
June 30, 2026
सादाबाद : माता अहिल्याबाई की प्रतिमा स्थापना
June 30, 2026
पुरदिलनगर में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने
June 30, 2026
जीएसटी के बिल टू-शिप टू नियम पर
June 30, 2026
Weather
Hathras
9:02 pm,
Jun 30, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























