Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (पुरदिलनगर) 30 जून। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड सिकंद्राराऊ तथा खंड पुरदिलनगर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को पुरदिलनगर के प्रमुख बाजार स्थित श्री हनुमान मंदिर में विशाल हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ कर भगवान श्रीहनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया।पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर ‘जय श्रीराम’ और ‘जय बजरंगबली’ के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने धार्मिक आस्था के साथ कार्यक्रम में भाग लेते हुए सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और एकता का संदेश दिया।इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना ने कहा कि प्रत्येक सनातनी का कर्तव्य है कि वह अपने धर्म, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए जागरूक रहे। उन्होंने समाज से संगठित रहने का आह्वान करते हुए कहा कि सामाजिक और धार्मिक विषयों पर सभी को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए तथा नई पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना चाहिए।कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र की उन्नति, समाज की खुशहाली और धर्म की रक्षा के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई। आयोजन को सफल बनाने में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page