सिकन्दराराऊ (हसायन) 29 जून । कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव बस्तोई की महिलाओं ने देशी शराब के ठेका को हटवाए जाने की मांग को लेकर दुकान पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया।आक्रोशित महिलाओं ने ठेके से शराब निकालकर नष्ट कर दी और उसे हटाने की मांग की।महिलाओं का आरोप है कि गांव में शराब का ठेका होने से सामाजिक माहौल खराब हो रहा है।उन्होंने युवाओं में बढ़ती शराब की लत और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की।ठेके पर महिलाओं के इकट्ठा होने के बाद संचालक ने सलेमपुर चौकी पुलिस, कोतवाली पुलिस और आबकारी विभाग को घटना की सूचना दी।जानकारी मिलते ही पुलिस और आबकारी विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।मौके पर पहुंची पुलिस और आबकारी विभाग के कर्मचारी महिलाओं को समझाने का प्रयास करते दिखे। ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि गांव में पहले शराब की दुकान बस्तोई चौराहे पर सड़क के दूसरी ओर थी।महिलाओं ने बताया कि हाईवे से दुकान हटने के बाद अब यह गांव के रजवाहे के पास आ गई है, जिससे सुबह से ही ग्रामीण पुरुष और युवक शराब पीने लगते हैं। उनके अनुसार, शराब के ठेके के कारण उनके परिवार के सदस्य नशे में घर में कलह और मारपीट करते हैं।उन्होंने यह भी बताया कि पिछले चौदह वर्षों में शराब के सेवन से कई युवकों की जान जा चुकी है।बस्तोई में शराब के ठेके को लेकर उस समय हंगामा मच गया, जब सैकड़ों महिलाओं ने ठेके पर पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।महिलाओं का आरोप है कि गांव के पास शराब का ठेका होने से युवा और अन्य ग्रामीण नशे की गिरफ्त में आते जा रहे हैं।ठेका के खुलने और बंद होने का कोई समय निर्धारित नही है।ठेका देशी शराब की दुकान दिन रात चौबीस घंटे खुली रहती है।ग्रामीण महिलाओ का कहना है कि ठेका हटवाने की मांग को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।महिलाओं ने देशी शराब के ठेका की दुकान के नही हटाए जाने को लेकर आक्रोशित महिलाओ ने नाराज हो जाने के चलते बड़ी संख्या में ठेके पर पहुंचीं और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घटना के दौरान कोतवाली में तैनात कार्यरत एक इंस्पेक्टर कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार चिकारा पर ग्रामीण महिलाओ ने मारपीट किए जाने का आरोप लगाया।पुलिस के द्वारा मारपीट किए जाने के दौरान पूजा देवी पत्नी दिनेश कुमार, बैवी देवी पत्नी रेशमपाल सिंह, अंकित उर्फ गौरी पुत्री रेशमपाल सिंह चोटिल हो गई।महिलाओ के साथ हुई गाली-गलौज मारपीट के बाद ग्रामीण महिलाओ ने एकजुट होकर ठेका को चारों तरफ से घेर लिया।महिलाओ के साथ मारपीट किए जाने से आक्रोशित महिलाओ ने ठेका को चारों ओर से घेराबंदी कर ली।महिलाओ के आक्रोश के चलते कोतवाल ने ठेका के अंदर घुस गए।मौके पर तैनात कार्यरत कुछ पुलिस कर्मियो ने जैसे तैसे महिलाओ को बातों में उलझाए रखने के दौरान कोतवाली प्रभारी को पुलिस वाहन में बिठाकर कोतवाली के लिए भेज दिया।जैसे महिलाओ के साथ मारपीट किए जाने के बाद ठेका के अंदर छिपकर बैठे हुए कोतवाल मनीष कुमार चिकारा के पुलिस वाहन में बिठाकर निकाल दिए जाने के दौरान आक्रोशित महिलाओ ने पुलिस वाहन का भी पीछा किया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर मनीष कुमार चिकारा ने बताया कि गांव बस्तोई में ग्रामीण महिलाओ ने शराब के ठेका की दुकान पर पहुंचकर दुकान को हटवाए जाने की मांग को लेकर हंगामा कर दिया गया।महिलाओ के द्वारा हंगामा कर शराब बाहर फैंक दिए जाने पर पुलिस ने समझाया बुझाया था।महिलाओ के साथ मारपीट के आरोप निराधार है।आबकारी विभाग व पुलिस के अधिकारियो के अलावा कुछ राजनीतिक स्तर के क्षेत्रीय कार्य कर्ताओ ने ठेका देशी शराब की दुकान को हटवाए जाने का आश्वासन दिया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
पति-पत्नी के विवाद में ससुराल पक्ष पर
June 29, 2026
लोडर की टक्कर से बाइक सवार पुलिसकर्मी
June 29, 2026
16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने
June 29, 2026
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती : 910 पदों के
June 29, 2026
IOCL में 1524 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती,
June 29, 2026
सोमवार (29/06/2026) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी,
June 29, 2026
सिकन्दराराऊ : ई-रजिस्ट्री के निजीकरण के विरोध
June 29, 2026
Weather
Hathras
11:46 pm,
Jun 29, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























