Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 29 जून। खोंडा गांव में 20 वर्षीय गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मायके पक्ष ने पति समेत ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान फिरोजाबाद जिले के बेंदी गांव निवासी पूजा पुत्री महेश चंद के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब 10 माह पहले खोंडा गांव निवासी युवक से हुई थी। पूजा इस समय गर्भवती थी। मायके पक्ष के अनुसार, रविवार सुबह पूजा से फोन पर बात हुई थी। इसके कुछ ही देर बाद ससुराल पक्ष से उन्हें पूजा की मृत्यु की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मायके वाले दोपहर में खोंडा गांव पहुंच गए। पूजा के भाई बंटी ने आरोप लगाया है कि पति पल्लेदारी का काम करता है और शराब पीकर अक्सर पूजा के साथ मारपीट करता था। बंटी के अनुसार, पति व अन्य ससुराल वाले पूजा को लगातार प्रताड़ित करते थे, जिससे वह परेशान रहती थी। उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि पूजा की हत्या की गई है। सहपऊ पुलिस ने बताया कि सभी आरोपों को संज्ञान में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page