Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 28  जून । दानवीर कुल शिरोमणि भामाशाह की 480वीं जयंती के अवसर पर रविवार सुबह सिकंदराराऊ में भव्य शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने फीता काटकर तथा भामाशाह की प्रतिमा की आरती उतारकर किया। शोभायात्रा पुरानी तहसील रोड से प्रारंभ होकर लाइक सिंह हलवाई, राठी चौराहा, तिराहा बाजार, नयागंज, जीटी रोड एवं रोशनगंज होते हुए मंडी गांधीगंज स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान भगवानों एवं ऐतिहासिक पात्रों की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। विशेष रूप से फूलों से सुसज्जित तोप और भामाशाह के जीवन पर आधारित झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर समाजवादी पार्टी के नेता महेंद्र सोलंकी सहित सर्व समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने जयघोषों के साथ शोभायात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि दानवीर शिरोमणि भामाशाह केवल महान दानी ही नहीं, बल्कि मेवाड़ के महाराणा प्रताप के बाल्यकाल के मित्र और उनके विश्वसनीय सलाहकार भी थे। उन्होंने अपने सर्वस्व का दान देकर राष्ट्र और स्वाभिमान की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। शोभायात्रा में ब्रजमोहन गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता एडवोकेट, पंकज गुप्ता, विनोद बालाजी, दिनेश गुप्ता, सुमित गुप्ता, चंचल गुप्ता, संजीव गुप्ता, राकेश गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, पंकज बालाजी, ओमप्रकाश गुप्ता, मनोज महाजन, अजय महाजन, सुधीर गुप्ता, दीपक गुप्ता, कान्हा महाजन, दुष्यंत गुप्ता, गौरीशंकर गुप्ता, निशांत चौहान, सतीश गुप्ता, डिम्पल गुप्ता, विकास गुप्ता, संतोष गुप्ता, अमन गुप्ता, आलोक गुप्ता, रामेश्वर गुप्ता, सुनील गुप्ता, रवि गुप्ता, जयेश गुप्ता, गिरीश मोहन गुप्ता, मुकुल गुप्ता, विशाल वार्ष्णेय, मीरा माहेश्वरी, वैभव वार्ष्णेय, गौरव महाजन सहित बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page