Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 28 जून । मुरसान कोतवाली क्षेत्र के मथुरा मार्ग स्थित दयालपुर के एक पेट्रोल पंप के पास खेलते-खेलते एक आठ वर्षीय बालक लापता हो गया। परिजनों की काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगने पर पिता ने पुलिस से शिकायत कर बेटे की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस को दी गई तहरीर में बिहार के बघां जिले के लकड़ियागंज थाना क्षेत्र निवासी सुभाष पुत्र रमा एंड रामा, जो वर्तमान में दयालपुर थाना मुरसान में रह रहे हैं, ने बताया कि 26 जून को सुबह करीब 11 बजे उनका आठ वर्षीय पुत्र राजू पेट्रोल पंप के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह खेलते-खेलते पैदल मुरसान की ओर चला गया। काफी देर तक जब राजू वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने आसपास उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन और आवाज लगाने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद 27 जून को सुभाष ने कोतवाली मुरसान पहुंचकर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ संभावित स्थानों पर भी बच्चे की खोजबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page