Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 28 जून । बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल द्वारा शनिवार को बसंत बाग कॉलोनी स्थित डॉ. रंगेश शर्मा के आवास पर श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीराम और हनुमान जी का गुणगान किया तथा सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की। इस अवसर पर हितेंद्र शर्मा, हिमांशु शर्मा, अवधेश सिंह ‘बंटी’, पंकज उपाध्याय (एडवोकेट), भारत भूषण पचौरी, निकी शर्मा, सौरभ शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा, मनोज नगाइच, परवीन पचौरी, नीरज गोयल, राकेश गौड़, कान्हा सहित मंडल के अनेक सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मंडल की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें निर्णय लिया गया कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जन्मदिवस के अवसर पर गांधी पार्क स्थित रोटी बैंक परिसर में श्रद्धालुओं एवं आमजन के बीच मिल्क शेक का वितरण किया जाएगा। मंडल के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं से इस सेवा कार्य में सहभागी बनने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page