Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 जून । अलीगढ़ रोड स्थित मंडी समिति में आज सुबह मजदूरों और आढ़तियों के बीच हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। हंगामे के दौरान एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर हवा में दो राउंड फायरिंग किए जाने से मंडी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा स्थिति को नियंत्रित किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की मंडी समिति में एक मजदूर के साथ कथित मारपीट की घटना के बाद मजदूरों में आक्रोश फैल गया। नाराज मजदूर बड़ी संख्या में संबंधित आढ़त पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी दौरान हंगामे के बीच एक व्यक्ति ने बंदूक से हवा में दो राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद हाथ में बंदूक लेकर जाते हुए उस व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हवाई फायरिंग से नाराज मजदूरों ने आरोपी आढ़तिया को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट कर दी। देखते ही देखते मंडी समिति में तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह और सीओ सिटी हिमांशु माथुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मजदूरों से बातचीत कर उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया और हालात पर नियंत्रण पाया।फिलहाल मंडी समिति में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस वायरल वीडियो तथा अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।हालांकि, फायरिंग और अन्य घटनाओं की  जांच पूरी होने के बाद ही आधिकारिक रूप से हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page