
हाथरस 26 जून । निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर अग्रवाल युवा मंडल द्वारा शहर के चावर गेट पर राहगीरों एवं श्रद्धालुओं के लिए मीठे शरबत का सेवा शिविर लगाया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण कर राहत महसूस की। इस सेवा अभियान में मंडल के सदस्यों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम में कार्तिकेय गर्ग, शरद अग्रवाल, पंकज गोयल, मुकुंद अग्रवाल, प्रतीक गोयल, प्रगण अग्रवाल, अभिषेक बंसल, पुनीत अग्रवाल, अनिकेत अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, नितिन अग्रवाल सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि निर्जला एकादशी के अवसर पर प्यासे लोगों को शीतल पेय उपलब्ध कराना भारतीय संस्कृति की सेवा और परोपकार की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे। सेवा शिविर के दौरान राहगीरों ने अग्रवाल युवा मंडल के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
Next News :-NCC कैडेट्स को यातायात नियमों की दी जानकारी, सड़क सुरक्षा की दिलाई शपथ
Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101


























