Hamara Hathras

Latest News

सासनी 25 जून । कोतवाली सासनी क्षेत्र में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल पीआरडी जवान की बुधवार देर रात उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। हादसे के बाद से उनका अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। मृतक की पहचान सासनी क्षेत्र के नगला सिंह निवासी 55 वर्षीय रमेश चंद पुत्र भूरी सिंह के रूप में हुई है, जो पीआरडी जवान के पद पर तैनात थे। जानकारी के अनुसार रमेश चंद मंगलवार को अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए मोपेड से सासनी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान गोहाना चौकी पुल के निकट एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद राहगीरों और ग्रामीणों ने घायल जवान को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सासनी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया। बाद में बेहतर उपचार के लिए उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां बुधवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। रमेश चंद अपने पीछे चार बच्चों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी मृत्यु की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन एवं उसके चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page