Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 25 जून।ग्राम पंचायत नौगांव के मजरा नगला पचौरी के ग्रामीणों और अभिभावकों ने गुरुवार को विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति को लेकर विधायक गुड्डू चौधरी को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने विद्यालय की नीलामी प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय भवन की छत क्षतिग्रस्त है, जिससे बच्चों की सुरक्षा को खतरा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के अधिकांश बच्चे गरीब और जरूरतमंद परिवारों से हैं, जो इसी विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करते हैं। भवन की खराब हालत के बावजूद यहां बच्चों की पढ़ाई जारी है। यदि विद्यालय की नीलामी होती है, तो गांव के बच्चों की शिक्षा बुरी तरह प्रभावित होगी। अभिभावकों ने मांग की है कि विद्यालय की नीलामी प्रक्रिया को तुरंत रोका जाए। साथ ही, भवन की मरम्मत और पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि बच्चों को गांव में ही सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। ज्ञापन सौंपने वालों ने बच्चों के भविष्य को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। विधायक ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page